हिंदी-मराठी पर्दे पर दिखेगी जिया खान की जिंदगी
भले ही जिया खान के मौत की गुत्थी सुलझी ना हो लेकिन फिल्मकारों को मसाला मिल ही गया है तभी तो कल तक खबर थी कि हिंदी में जिया खान पर फिल्म बनने जा रही है तो आज खबर आ गयी कि अब मराठी भाषा में भी जिया पर फिल्म बनेगी और यह हिंदी से पहले रिलीज हो जायेगी। मराठी पर जिया पर फिल्म जानी-मानी मराठी अभिनेत्री और निर्देशक तेजा देवकर बनायेंगी। मराठी में बनने वाली फिल्म का नाम होगा 'नटी' और इसमें लीड रोल तेजा ही करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त में होगी।
तो वहीं हिंदी भाषा में जिया पर बनने वाली फिल्म का नाम है 'बोल्ड बॉलीवुड', जिसे कि रिक्षित मट्टा निर्देशित करेंगे और फिल्म की निर्माता शबाना हाशमी होंगी। यह फिल्म तीन लड़कियों की कहानी होगी जो कि मायानगरी मुंबई में हिरोईन बनने के लिए आती हैं।
इनमें से एक लड़की की कहानी जिया खान की होगी। रिक्षित मट्टा ने कहा कि 25 साल की जिया की आत्महत्या और उसके बाद उससे जुड़ी आयी खबरों ने उन्हें हिलाकर रख दिया इसलिए उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया। इस फिल्म में लीड रोल हैजल कीच, संदीप धर, श्वेता भारद्वाज, राजपाल यादव और मनोज जोशी करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
मालूम हो कि 3 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में रात 11 बजे जिया ने आत्महत्या कर ली थी। जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप मे अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिया की मां ने सूरज पर जिया को प्यार में धोखा देने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications
