..................... Jiah Khan's suicide highlighted in a movie, Bold Bollywood - Hindi Filmibeat

जिया खान सुसाइड केस पर शबाना बनायेंगी फिल्म

निशब्द की अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं है कि इस सब्जेक्ट पर अब लोग फिल्म बनाने लग गये है। खबर आ रही है कि निर्देशक रिक्षित मट्टा बोल्ड बॉलीवुड के नाम से फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि जिया खान सुसाइड केस पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्माण शबाना हाशमी करेंगी। फिल्म तीन लड़कियों की कहानी होगी जो कि मायानगरी मुंबई में हिरोईन बनने के लिए आती हैं।

इनमें से एक लड़की की कहानी जिया खान की होगी। रिक्षित मट्टा ने कहा कि 25 साल की जिया की आत्महत्या और उसके बाद उससे जुड़ी आयी खबरों ने उन्हें हिलाकर रख दिया इसलिए उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का मुहूर्त मुंबई के 5 स्टार होटल में हुआ। इस फिल्म में लीड रोल हैजल कीच, संदीप धर, श्वेता भारद्वाज, राजपाल यादव और मनोज जोशी करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

मालूम हो कि 3 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में रात 11 बजे जिया ने आत्महत्या कर ली थी। जिया को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप मे अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिया की मां ने सूरज पर जिया को प्यार में धोखा देने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी सच्ची दुखद घटना पर फिल्म बन रही है। इससे पहले भी कई बार ऐसी फिल्में बन चुकी हैं। आईये आपको दिखाते हैं ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों के बारे में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X