शाहरुख से टकरायेंगे हिमेश
संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया यह अच्छी तरह से जानते हैं कि शाहरुख खान के सामने बतौर अभिनेता उनकी कोई हैसियत नही हैं। लेकिन इसके बावजूद वह शाहरुख खान से टक्कर लेनेवाले हैं। जी हां, खबर है कि हिमेश अपनी फिल्म दमादम को शाहरुख की फिल्म रा।वन के साथ ही प्रदर्शित करनेवाले हैं।
इस बारे में हिमेश का कहना है कि निस्संदेह रा।वन एक बहुत बड़ी फिल्म है। मगर दिवाली जैसे बड़े त्योहार के समय दो तीन फिल्में निर्देशित होती ही हैं। उन्होंने बताया कि दमादम एक कॉमेडी फिल्म है और पिछले पांच वर्षों के दौरान दिवाली पर प्रदर्शित होनेवाली कॉमेडी फिल्मों ने अच्छी सफलता हासिल की है। और यही वजह है कि मैंने रा।वन के सामने अपनी फिल्म प्रदर्शित करने की हिम्मत जुटाई है।
हिमेश की बतौर अभिनेता पहली फिल्म आपका सुरूर सफल रही थी, मगर उसके बाद उनकी किसी भी फिल्म ने कोई कमाल नहीं दिखाया है। हालत अब यह है कि उनके पास गाने या संगीत के भी ऑफर नहीं आ रहे और न ही उन्हें कोई रियलिटी शो में शामिल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












