फ्लाप हिमेश ने फिर से कहा ..सलमान तेरे नाम हमने किया

अपने आप ऑलराउंडर समझने वाले हिमेश रेशमिया को लगा कि वो सलमान खान की तरह वो भी हीरो बन सकते है, सो उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमा लिया लेकिन भारत की जनता उनमें से हैं जो अगर लोगों को पलकों पर बिठाती हैं तो वो बहुत जल्द लोगों को निगाहों से गिरा भी देती है। सो वो ही हुआ हिमेश के साथ। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा।
ना तो संगीत में और ना ही अदाकारी में हिमेश ने कोई डंका बजाया। उनके पास काम की कमी हो गयी तो उन्हें याद आया अपना गुजरा जमाना। जो कभी सलमान खान के जरिये आबाद हुआ था, वो पहुंते अपनी भूल को सुधारने सल्लू के पास और हर बार की तरह सलमान ने उन्हें निराश नहीं किया और अपना आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड में संगीत देने का मौका दे दिया।
एक बार फिर हिमेश के बॉडीगार्ड बनें सलमान। अब आलम ये है कि हिमेश ने अपना पुराना तराना गुनगुनाना शुरू कर दिया है कि ..सलमान...तेरे नाम हमने किया है....... । देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इन गानों के सुर कहां तक पहुंचते हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications











