कंगना रनौत को पूरी सुरक्षा देगी हिमाचल सरकार- शिवसेना विवाद पर बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री
शिवसेना और कंगना रनौत के बीच हो रही झड़प से सभी वाकिफ हैं। तमाम विवादों के बीच कंगना 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, जिस पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को महाराष्ट्र ना आने की धमकी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं कंगना के विरोध में प्रदर्शन किए और उनके पोस्टर पर चप्पल मारी और पोस्टर जलाए।
कंगना के पिता और बहन ने इस घटनाओं की शिकायत हिमाचल प्रदेश सरकार से की। जिसके बाद अब हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राज्य में सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और उनकी मुंबई यात्रा के दौरान भी सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सरकार विचार कर रही है। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश की बेटी है और एक सेलिब्रिटी है।
एनसीबी के सामने रिया चक्रवर्ती ने किये बड़े खुलासे- ड्रग्स मामले में 6 घंटों तक हुई पूछताछ


Click it and Unblock the Notifications