यह जवानी है दीवानी...के टीवी रिलीज पर लगी रोक...
जहां एक ओर 31 मई को रिलीज हुई फिल्म यह जवानी है दीवानी ने 100 करोड़ का व्यापार करके इतिहास रच दिया है और लोगों को अपना मुरीद बना लिया है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के लिए एक बुरी खबर है। फिल्म में मशहूर शीतल पेय रूहआफजा पर एक विवादित संवाद है जिसके कारण अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की टीवी रिलीज पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि जब तक यह संवाद हटाया नहीं जाता है तब तक फिल्म टीवी पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म के खिलाफ यह अर्जी रूहआफजा कंपनी की ओर से दी गयी थी जिसने कि फिल्म में शीतल पेय को जबरदस्ती बदनाम करने की बात कही गयी है। इस सिलसिले में फिल्म के निर्माता करण जौहर, निर्देशक अयान मुखर्जी और संवाद लेखक को नोटिस भेजा गया है।
गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्शन और अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म यह जवानी है दीवानी ने आसानी से सौ करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के गानों पर लोग थिरकने पर मजबूर हैं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों, दोनों ने फिल्म को सौ में सौ नंबर दे दिये हैं। वहीं फिल्म के निर्माता बहुत जल्द रणबीर कपूर को खुद निर्देशित करने का मन बना चुके हैं।
फिल्म के गाने, फिल्म के डॉयलाग और रणबीर-दीपिका ही आजकल युवाओं के हिट गॉसिप्स हैं। फिल्म में दोनों के पहने गये कपड़ों को आज कल बाजार में युवागण खोज रहे हैं। कहना गलत ना होगा कि वाकई में रणबीर-दीपिका की जवानी लोगो को काफी मस्त लगी है। लेकिन अब हाईकोर्ट के इस फरमान से उन लोगों को काफी दुख होगा जो कि इस फिल्म का टीवी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
