ये जवानी है दीवानी रिव्यू- सेलिब्रेट लव विद रुह आफजा
गुजरती जिंदगी है लेकिन खर्च सिर्फ हम होते हैं। तो इससे पहले कि आप भी पूरे खर्च हो जाएं जाइये और कुछ पैसे खर्च करके अपने लव के साथ लव को सेलिब्रेट करिये रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी के साथ। फिल्म ये जवानी है दीवानी में खुलकर मस्ती, रोमास, प्यार सबकुछ डाला है निर्देशक अयान मुखर्जी ने। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी में उतनी दीवानगी भले ही ना हो लेकिन फिल्म में दोनों की जिंदगी पूरी तरह से दीवानी दिखाई गयी है। फिल्म को देखते समय कई बार यूं महसूस हुआ कि जैसे ये असल रणबीर और दीपिका की कहानी है।
फिल्म की शुरुआत हुई धमाकेदार घाघरा डांस नंबर से जिसमें माधुरी दीक्षित के ठुमकों ने वाकई लोगों को लूट लिया। माधुरी के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी वाकई कमाल कर गयी लेकिन इतनी रफ्तार भरी शुरुआत के बाद फिल्म कुछ समय के लिए थोड़ा स्लोमोशन में चली गयी। बनी और नैना की प्रेम कहानी बहुत ही रोमांटिक और इमोशनल है लेकिन कहीं ना कहीं बनी की रफ्तार फिल्म की शुरुआत में थोड़ी कम लगी। हालांक रुह आफजा ने बार-बार आकर लोगों को गर्मी से राहत और फ्रेशनेस लाने की पूरी कोशिश की।
जहां तक एक्टिंग का सवाल है तो रणबीर कपूर ने बर्फी जैसी बेहतरीन फिल्म के बाद एक बार रोमांटिक किरदार निभा कर लोगों को खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया है। नैना जैसी सीधी-साधी लड़की से हर एक आम लड़की खुद को रिलेट कर सकती है एक आम जिंदगी चुनने वाली नैना स्क्रीन पर आते ही सबकी फेवरेट बन जाती है वहीं बनी ने आजकल के जिंदगी से रेस लगाते हुए लड़के की जिंदगी को परदे पर उतारा है।


Click it and Unblock the Notifications











