हीरोपंती vs कोचादइयां की लड़ाई से डर गये टाइगर
अपने ही बेटे टाइगर के लिए खतरा बने पापा जैकी
उनका नर्वस होना लाजिमी भी है क्योंकि उनकी पहली ही फिल्म का मुकाबला अप्रत्यक्षरूप से रजनीकांत से होने जा रहा है। इस फिल्म से जुड़ी एक और खास बात यह है कि कोचादइयां में टाइगर के पापा जैकी ही विलेन बनें हैं जिसकी वजह बॉक्सऑफिस पर बाप-बेटे की लड़ाई अप्रत्यक्षरूप से होने जा रही है। हालांकि दोनों ही फिल्मों की मॉस अलग है और दोनों को दर्शकों के हिसाब से ही रिलीज किया जा रहा है लेकिन फिर भी टाइगर की सांसे ऊपर-नीचे हो रही हैं।
मालूम हो कि शब्बीर खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती' में टाइगर और कृति शेनन हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला हैं। तो वहीं भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक 3डी ऐनीमेटिड फिल्म कही जाने वाली 'कोचादइयां' का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने किया है। यह 125 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर सरथ कुमार, नासिर, शोभना और आदि पिनीशेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संगीत दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्माण मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेंमेंट और इरोज इंटरनेशनल ने मिलकर किया है।


Click it and Unblock the Notifications












