..................... Hero no 1 Govinda is ready for Adult Comedy. - Hindi Filmibeat

'सेक्स कॉमेडी' के लिए तैयार गोविंदा लेकिन...

एक बार फिर से लोगों के पसंदीदा हीरो गोविंदा लोगों को मनोरंजित करने के लिए तैयार हैं। शक्रवार को इंटरनेशनल भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) के वीकेंड एंड अवार्ड्स समारोह में अपनी घरेलू फिल्म 'अभिनय चक्र' का पोस्टर जारी करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तबसे अब तक फिल्मी दुनिया काफी बदल चुकी है। पहले लोग केवल अदाकारी पर ध्यान देते थे लेकिन आज तो लोग सिक्स पैक पर ध्यान देते हैं।

गोविंदा के लिए पागल रणवीर, 64 बार देखी राजाबाबू

हमारे समय में एक्टर हुआ करते थे और आज तो लोग पहलवान होते हैं। नंबर वन के नाम से कई हिट फिल्में देने वाले गोविंदा ने कहा कि वो कभी भी नंबर वन हीरो बनने के फिराक में नहीं रहे। लोगों ने उन्हें काफी इज्जत और प्यार दिया है यही उनके लिए बहुत है। गोविंदा ने कहा कि उनके पास काफी फिल्मों के ऑफर है।

सेक्स कॉमेडी के लिए चाहिए बीवी से इजाजत

उनसे पूछा गया कि आज कल सेक्स कॉमेडी की फिल्में काफी हिट हो रही हैं ऐसे में अगर उन्हें कोई ऐसी फिल्म ऑफर होती है तो वो क्या फिल्म करने को तैयार रहेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इसके लिए मुझे एक बार अपनी बीवी सुनीता से जरूर पूछना पड़ेगा।

मालूम हो कि फिल्म 'अभिनय चक्र' में गोविंदा ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं अपनी फिल्म का पोस्टर आईफा कार्यक्रम में जारी करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। यह फिल्म बेहद खास है, मनोरंजक है और मैं इसमें एक पुलिसवाला बना हूं।"

आईफा समारोह के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "यह बहुत बड़ा मंच है। हम बहुत समय से फिल्म जगत में काम कर रहे हैं, लेकिन यह काफी बड़ा मंच है।"फिल्म 'अभिनय चक्र' अगस्त में प्रदर्शित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X