बेटी की चक्कर में गोविंदा ने फिर लिया सलमान से पंगा
इस फिल्म के निर्माता सलमान खान खुद हैं लेकिन गोविंदा ने सलमान खान को मना कर दिया क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आयी है। जबकि अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि गोविंदा को फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सलमान खान पर गुस्सा आया है जिसकी वजह से दोनों में खटपट चल रही है।
कहा जा रहा है कि गोविंदा से सलमान खान ने वादा किया था कि वह उनकी बेटी नर्मदा को लांच करेंगे लेकिन सलमान खान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म दबंग में नर्मदा की जगह सोनाक्षी सिन्हा को मौका दे दिया जिसकी वजह से गोविंदा और सलमान खान में जमकर झगड़ा हुआ था जो कि आज तक जारी है।
आज सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एक मशहूर चेहरा बन चुकी है जबकि गोविंदा की खूबसूरत बेटी को आज चार साल बाद भी बॉलीवुड में मौका नहीं मिला है। जिसकी वजह से ही गोविंदा का पारा अभी भी सलमान पर चढ़ा हुआ है।
खैर कहा जाता है कि यारों के यार सलमान खान अपने यारों को पटा ही लेते हैं देखते हैं अपने इस खूबसूरत पार्टनर गोविंदा को पटाने में सलमान को कितना वक्त लगता है।


Click it and Unblock the Notifications
