फिल्म 'जर्सी' के लिए 8 करोड़ रुपए कम लेंगे शाहिद कपूर, जानिए क्यों लिया ये बड़ा फैसला!
सुपस्टार शाहिद कपूर किस तरह के अभिनेता हैं ये तो सभी जानते हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो किसी तरह के किरदार में भी जान फूंकने के लिए माहिर हैं। शाहिद कपूर को लेकर अब जो खबर आपके सामने आ रही है उससे आप ये जान पाएंगे कि वो ना सिर्फ एक शानदार कलाकार हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। दरअसल शाहिद कपूर इस समय फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं और इस समय खबर आ रही है कि..
इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने करीब 8 करोड़ रुपए कम लेने का फैसला किया है। मतलब अब वो अपनी फीस से कम पैसे लेंगे। गौरतलब है कि ये फैसला शाहिद कपूर ने कोरोना वायरस के कारण प्रोड्यूसर्स के नुकसान को देखते हुए लिया है। खबर थी कि शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए करीब 33 करोड़ की फीस लेने की शर्त रखी थी और साथ में फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा मांगा था।
Hungama 2- शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और परेश रावल


Click it and Unblock the Notifications