Hungama 2- शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और परेश रावल
इस समय कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी शूटिंग दोबारा शुरु की जा रही हैं और फैंस के लिए एक के बाद एक अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। कोरोना वायरस के कारण अब तक लोग देश में संपूर्ण लॉकडाउन झेल रहे थे और इस दौरान सबकुछ पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था। हालांकि अब सरकार की तरफ से एक के बाद एक अच्छी खबरें ही आ रही हैं। इस समय एक और शूटिंग शुरु होने की खबर है और इनकी पूरी टीम मनाली पहुंची है।
हम बात कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी, परेश रावल और परिणीता सुभाष की फिल्म हंगामा 2 की। हाल ही में इन सितारों की एक तस्वीर सामने आई है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीजान ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था और लिखा था कि वो टीम के साथ मनाली पहुंचे हैं। जी हां इस फिल्म को लेकर काफी समय से की खबरें आ रहीं थीं लेकिन कोविड के कारण फिल्म की शूटिंग लगातार टल रही थी।
रेप पर बीजेपी विधायक बोले 'बेटियों को अच्छे संस्कार दो' भड़क गईं कृति सैनन, दिया मुंहतोड़ जवाब


Click it and Unblock the Notifications











