Nepotism Effect- प्रेगनेंट हैं करीना कपूर खान- इस खबर के सामने आते ही जमकर ट्रोल हुए करण जौहर
बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार नेपोटिज्म को लेकर एक तगड़ी बहस हो रही है और इस समय एक और ट्रेंड सामने आया है जिसमें करण जौहर को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। खबर है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने एक बेबी को लेकर ऐलान किया है क्योंकि करीना कपूर खान फिर से प्रेगनेंट हैं। इसका मतलब ये है कि जल्दी तैमूर का भाई या बहन इस दुनिया में आने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग लगातार सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं..
उनका कहना है कि नेपोटिज्म करने का मौका एक बार फिर से करण जौहर को मिलेगा जब वो सैफ करीना के इस बच्चे को फिल्मों में लॉन्च करेंगे। करण जौहर को अक्सर इस बात को लेकर ट्रोल किया जाता है कि वो सिर्फ स्टारकिड्स को ही लॉन्च करते हैं और बाकी आउटसाइडर्स की तरफ उनका ध्यान नहीं जाता है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर काफी फनी मीम्स भी वायरल हुई जिसमें करण जौहर की खिंचाई की गई है। फिलहाल आप देखिए किस तरह से लोग करण जौहर को ट्रो कर रहे हैं..
केजीएफ 2 की शूटिंग पूरी करने इतने महीने बाद लौटेंगे संजय दत्त- फिल्म प्रो़ड्यूसर का तगड़ा खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications