कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्पति को बोला 'गजनी', धड़ल्ले से वायरल हुआ ट्वीट
कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बातों को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनकी ट्वीट्स कई लोगों को काफी पसंद आते हैं तो कई लोग इससे काफी नाराज भी होते हैँ। हाल ही में अमेरिका चुनाव को लेकर रिजल्ट सामने आए थे और पता चला था कि जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है और वो अब अमेरिका के राष्ट्रपति होंगे। इस पर कंगना रनौत का एक ट्वीट सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने इस दौरान ट्वीट करते हुए यूएस की होने वाली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ की थी और लिखा था कि.. 'गजनी बिडेन पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है उनका डाटा हर 5 मिनट में उड़ जाता है। अब तक जो भी दवाईयों के इंजेक्शंस जो उनमें इंजेक्ट किए गए हैं, वह एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे।' उनका ये ट्वीट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि कंगना रनौत ने आखिर अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति को गजनी क्यों बोला है।
Jersey- शाहिद कपूर ने फिर शुरु की 'जर्सी' की तैयारी, नया लुक साझा करते हए लिखी ये बात


Click it and Unblock the Notifications











