Jersey- शाहिद कपूर ने फिर शुरु की 'जर्सी' की तैयारी, नया लुक साझा करते हए लिखी ये बात
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कोरोना वायरस के बाद बाद धीरे धीरे पटरी पर आ रही है और एक के बाद एक कई खबरें फैंस के लिए किसी खुशियों से कम नहीं है। इस समय कई फिल्मों के साथ साथ एक्टर शाहिद कपूर की एक धमाकेदार फिल्म चर्चा में चल रही है जिसका नाम जर्सी है। काफी पहले से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा है लेकिन कोरोना काल के दौरान इसपर ब्रेक लग गया था। लेकिन अब शाहिद कपूर की फिल्म फिर से पटरी पर आ गई और फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
इस समय फिल्म जर्सी से शाहिद कपूर का नया लुक वायरल हो रहा है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके पहले भी कई फिल्मों के लुक्स से वो फैंस को दीवाना बना चुके हैं। इन फिल्मों में कबीर सिंह, उड़ता पंजाब, हैदर और कमीने जैसे लुक शामिल है। इस तस्वीर को अभिनेता ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम किया जिसमें वो ब्लैक आउटफीट में दिख रहे हैं और लंबे बाल हैं और काला चश्मा लगाया हुआ है।
Pics: बेबी बंप में बेहद क्यूट दिखीं करीना कपूर खान, नए शो के सेट पर वापसी


Click it and Unblock the Notifications