इरफान खान को उनके पिता कहते थे ब्राह्मण- कारण जानकर चौंक जाएंगे आप- मजेदार किस्सा!
बीते दिन यानि 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। बता दें कि वो कैंसर की समस्या से काफी समय से पीड़ित थे। दो सालों तक इस बीमारी से लड़ने के बाद उन्होने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था। लेकिन इस समय उनके जीवन को लेकर एक शानदार किस्सा काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि इरफान का जन्म 1967 में जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे। लेकिन इरफान को लेकर एक समस्या ये थी कि वो बिल्कुल शाकाहारी थे और मांस का एक टुकड़ा भी नहीं खाते थे।
'कहा सुना माफ चिंटू जी' सलमान खान ने माफी मांगते हुए ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि- नहीं थी बोलचाल


Click it and Unblock the Notifications