'कहा सुना माफ चिंटू जी' सलमान खान ने माफी मांगते हुए ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि- नहीं थी बोलचाल
दिग्गज कलाकार और शानदार शख्सियत ऋषि कपूर आज हम सबके बीच नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद 30 अप्रैल 2020 के उनका निधन हो गया। इस समय उनके चाहने वाले और सभी कलाकार उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तो ऐसे में एक और ट्वीट सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान के ट्वीट के बारे में..
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से उनके और ऋषि कपूर के बीच अनबन चल रही थी। लेकिन उनकी मौत के बाद सलमान खान ने बीती सारी बातों के लिए माफी मांगते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।

सलमान खान ने लिखा.. 'आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर, कहा सुना माफ, उनके परिवार और दोस्तों को ये सहने की शक्ति मिले।' सलमान खान के इस ट्वीट के बाद वो काफी चर्चा में आ गया है।
सलमान खान और ऋषि कपूर को लेकर पहले खबर आई थी कि ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी से कुछ कहा था उसके बाद खान बनाम कपूर हो गया था।
इसके अलावा सलमान खान और रणबीर कपूर के अनबन की खबर भी आई थी। सलमान खान के अलावा आमिर खान और अजय देवगन ने भी उनको इस तरह से श्रद्धांजलि दी है...


Click it and Unblock the Notifications