..................... रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर क्या बोले ऋतिक रोशन Here is how Hrithik roshan react on Ranbir kapoor's Animal? - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर क्या बोले ऋतिक रोशन, हाल ही में हुआ था ऐलान

इस समय फिल्म रिलीज की रफ्तार चाहें भले ही काफी धीमी हो लेकिन फिल्मों के अनाउंसमेंट काफी तेजी से हो रहे हैं और सभी का मानना है कि साल 2021 और 2022 धमाकेदार फिल्मों से भरा हुआ है। एक के बाद एक दमदार कलाकारों की फिल्मों के नाम सामने आ रहे हैं जो कि काफी अच्छी खबर है। हाल ही में सुपरस्टार रणबीर कपूर की एक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका नाम एनिमल है।

एनिमल के ऐलान के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इस खबर की चर्चा हो रही थी। अब इस फिल्म पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन का रिएक्शन आया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म पर रिएक्ट करते हुए उन्होने ट्विटर पर लिखा है.. 'बहुत अच्छा, शानदार, मुबारक हो यार।' उन्होने ये संदीप वंगा रेड्डी के अनाउंसमेट ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है। बता दें कि संदीप वंगा रेड्डी काफी शानदार निर्देशक हैं और इस फिल्म को वो ही निर्देशित करने वाले हैं।

शानदार स्टारकास्ट

शानदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में काफी शानदार स्टारकास्ट नजर आने वाली है जिसमें रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

वीडियो टीजर

वीडियो टीजर

इस फिल्म का ऐलान एक वीडियो टीजर के जरिए किया गया था जिसमें रणबीर कपूर कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैँ।

उत्साहित है

उत्साहित है

इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर समेत पूरी स्टारकास्ट काफी ज्यादा उत्साहित है और फिल्म के फ्लोर पर आने का इंतजार कर रही है।

संदीप वंगा रेड्डी

संदीप वंगा रेड्डी

मजेदार बात ये है कि संदीप वंगा रेड्डी ने कुछ समय पहले कबीर सिंह जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित की थी और इससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

शानदार कलाकारों में से एक हैं

शानदार कलाकारों में से एक हैं

रणबीर कपूर की बात करें तो वो इंडस्ट्री के कई शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होने फिल्म संजू में अपने अभिनय को साबित कर दिया था।

शुरु हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग, कृति सैनन ने सेट से साझा की धमाकेदार तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X