अक्षय, इरफान, जॉन, अभिषेक की कास्टिंग के लिए सच में हुई 3 बार हेराफेरी!

हेराफेरी 3 की अनाउंसमेंट से लेकर अब तक रोज़ इस फिल्म को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन फिल्म बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप निकलीं। दरअसल फिल्म में एक नहीं, दो नहीं, तीन बार हेराफेरी हुई।

पहली हेराफेरी थी इस खबर का आना कि हेराफेरी 3 आ रही है और वो भी बिना अक्षय कुमार के। अक्षय ही नहीं बल्कि सुनील शेट्टी और परेश रावल भी इस फिल्म में नहीं दिखाई देंगे। लेकिन निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने जल्द ही विकल्प ढूँढ लिए। इसका कारण था अक्षय कुमार का फिल्म के लिए पचास करोड़ मांगना!

इसके बाद खबर आई कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह जॉन अभिषेक की जोड़ी होगी और फिल्म में बाकी किरदार वैसे ही रहेंगे। यानि कि सुनील शेट्टी और परेश रावल । लेकिन यहां भी हेराफेरी थी। जहां असली हेराफेरी में अक्षय और सुनील की जोड़ी ने धमाल मचाया था वहीं हेराफेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी को बिल्कुल किनारे कर दिया गया। जोड़ी बना दी गई अभिषेक और जॉन की!
PICS: 5 कारण बिपाशा के साथ अब जॉन नहीं करण लगते हैं हॉट!

फिर सामने आई सबसे बड़ी हेराफेरी!
फ़िल्म के कास्ट लॉन्च पर जब एक प्रमोशनल वीडियो चलाया गया को उसमें इरफ़ान ख़ान दिखाई दिए। दरअसल पहले हेराफेरी में इरफान खान थे। बाद में उनसे कहा गया कि उनके कुछ अलग रोल लिखा जा रहा है जबकि उन्हें ये बताना किसी ने ज़रूरी नहीं समझा कि उनका रोल अब अभिषेक बच्चन करेंगे।
सच जो भी हो लेकिन फिल्म सुपरहिट होगी क्योंकि इतने विवादों के बाद फिल्म पॉपुलर तो हो ही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X