..................... Hema Malini On Stepson Sunny Deol Film Jaat Getting A Good Response At Box Office - Hindi Filmibeat

Sunny Deol की जाट को लेकर सौतेली मां और बहन ने कह दी ऐसी बात, Hema Malini ने तो धर्मेंद्र का नाम लेकर...

Hema Malini

Hema Malini On Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट को लोगों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की।

हेमा मालिनी ने की तारीफ

हाल ही में एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए सनी की सौतेली मां हेमा मालिनी और सौतेली बहन ईशा देओल ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिएक्शन मिलने के बारे में बताया। हेमा मालिनी ने कहा, "मैंने सुना है कि फिल्म ने बड़ी बंपर कमाई की है। बहुत अच्छा लग रहा है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। धरम जी बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि फिल्म बहुत अच्छी है।"

यह भी पढ़ें- इधर Charu Asopa बेच रहीं सूट, उधर एक्स पति Rajeev Sen ने लगाए आरोप, कहा- 'वो जानबूझकर...'

ईशा देओल ने भी जताई खुशी

ईशा देओल ने भी सनी की तारीफ की और कहा- "मैं बहुत खुश हूं। यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। लोगो का प्यार है उनके लिए इतना, इसलिए मैं खुश हूं कि फिल्म ने बड़ी कमाई की है। उनके साथ हमेशा ऐसा ही होता है।"

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने भरी महफिल में Urvashi Rautela को किया अनदेखा? वीडियो सामने आते ही उड़ा एक्ट्रेस का मजाक

पहले दिन किया 9.50 करोड़ का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आने की उम्मीद है। शुक्रवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 5-7 करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद है, लेकिन अगर शाम और रात के शो में फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो दूसरे दिन फिल्म 8-9 करोड़ रुपए कमा सकती है, जो कि काफी अच्छा है।

Read more about: hema malini sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X