'बच्चे रात भर सो नहीं पा रहे हैं..' धर्मेंद्र को लेकर फिर छलका हेमा मालिनी का दर्द, हेल्थ को लेकर दी ये अपडेट

Hema Malini

Hema Malini on Dharmendra Health: धर्मेंद्र के घर से एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद सनी देओल मीडिया पर भड़क गए हैं और गालियां दे रहे हैं। बता दें कि किसी ने घर से एक वीडियो लीक कर दिया है जिसमें पूरा परिवार रोता हुआ नजर आ रहा है।

लेकिन इन सबके के बीच हेमा मालिनी का एक बयान सामने आया है जिसमें वो धर्मेंद्र के स्वास्थ्य और उनके बच्चों को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि हेमा मालिनी ने निधन की खबरों के वक्त मीडिया की काफी क्लास लगाई थी।

Dharmendra Home Video: ऐसी हो गई बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की हालत, फूट-फूटकर रोते दिखे सनी-बॉबी और पहली बीवी

हेमा मालिनी ने क्या कहा

धर्मेंद्र को लेकर ड्रीम गर्ल का कहना है, ''मेरे लिए काफी मुश्किल वक्त है और धरम जी स्वास्थ्य परिवार के लिए चिंता का विषय है। उनके बच्चे रात भर सो नहीं पा रहे हैं इसलिए मैं कमजोर नहीं पड़ सकती क्योंकि बहुत जिम्मेदारियां हैं। लेकिन इस बात को लेकर मुझे खुशी है कि वो अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। अपने लोगों के बीच में रहना उनके लिए काफी जरूरी है। बाकी सब ऊपर वाले के हाथ में है, आप लोग प्रार्थना करें।'' घर से वायरल हो रहे वीडियो के बीच हेमा मालिनी का ये रिएक्शन सामने आया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हेमा मालिनी के इस बयान पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बीमारी की खबर मिलते ही फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैने तो पहले दिन सुना उसी दिन प्रार्थना की थी, ठाकुर जी ने ठीक कर दिया मेरे हीरो को।''

एक ने लिखा, ''आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।'' एक ने लिखा, ''ऊपर वाले के साथ सब ठीक करेगा भगवान।'' एक ने लिखा, ''भगवान सब ठीक करेंगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। देखने वाली बात होगी कि उनको लेकर क्या अपडेट सामने आती है..

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X