Dharmendra Home Video: ऐसी हो गई बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की हालत, फूट-फूटकर रोते दिखे सनी-बॉबी और पहली बीवी

Dharmendra Home Video: धर्मेंद्र को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। अब धर्मेंद्र का पहला वीडियो सीधे घर से सामने आया है जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आ रहा है।
इस वीडियो में आप देखेंगे सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी मां प्रकाश कौर नजर आ रही हैं। देओल परिवार का ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता हैं।
आंखों में आंसू लेकर सनी देओल अपनी मां सहारा देते दिख रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल धर्मेंद्र के पैरों के पास खड़े होकर बार बार उनके पैरों को छूते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने सामने आकर लोगों की आंखें नम कर दीं और फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। बॉलीवुड के हीमैन की इस हालत को देखकर आपकी आंखें भी नम हो सकती है। फिलहाल इस वीडियो में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नजर नहीं आ रही हैं।
89 की उम्र में बिगड़ी थी तबीयत
10 नवंबर को खबर आई था कि धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ी है और उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। 11 नवंबर को खबर आई थी कि वो इस दुनिया में नहीं रहे हैं और उनके निधन की खबर पूरे देश में फैल गई। मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की और कई बड़े बड़े लोगों ने अभिनेता श्रद्धांजलि दे डाली। हालांकि हेमा मालिनी और ईशा देओल ने गुस्से में पोस्ट करते हुए बताया कि धर्मेंद्र अभी जिंदी हैं और रिकवरी कर रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र फिलहाल घर जा चुके हैं जहां पर उनका इलाज जारी है।
सनी देओल और बॉबी देओल के साथ साथ धर्मेंद्र के सभी बच्चे उनके काफी करीब हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और आज भी उनकी एक फिल्म इक्कीस को लेकर चर्चा है जो कि दिसंबर में रिलीज होगी।
Note: हम आपको ये वीडियो नहीं दिखा सकते क्योंकि ये काफी इंसेसिटिव है।


Click it and Unblock the Notifications











