हनी सिंह का बहिष्कार करो: हाईकोर्ट

चंडीगढ़। एक बार फिर से अश्लील गाने को लेकर चर्चा में रहने वाले हनी सिंह सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चक्कर में पंजाब सरकार को भी फटकार लगी है। हाईकोर्ट ने अश्लील गीत गाने वाले हनी सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार को फटकार लगायी है कि उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जसबीर सिंह और न्यायमूर्ति आरके जैन की पीठ ने पंजाब सरकार से तत्काल हनी सिंह पर लगाम कसने को कहा है क्योंकि पीठ को लगता है कि हनी सिंह के गाने भारतीय संस्कृति को दूषित कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि हनी सिंह जैसे गायकों का बहिष्कार कर देना चाहिए।

मालूम हो कि हाईकोर्ट ने यह बात उस याचिका की सुनवाई पर कही जो कि हनी सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की गयी थी। जिसमें यह कहा गया था कि हनी सिंह को अश्लील गाने भारतीय संस्कृति के घातक साबित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि हनी सिंह के खिलाफ अभी कुछ दिन पहले लखनऊ में भी वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के में लखनऊ में FIR दर्ज करायी थी।

जिस के लिए हनी सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि मुझे आधार बनाकर लोग अपना उल्लू साध रहे हैं। मुझ पर निशाना साधा जा रहा है कि मैं अश्लील गाने गा रहा हूं लेकिन यह अब सही नहीं है। मैंने भले ही शुरूआत में गंदे गाने गाये हैं लेकिन अब मैं सुधर चुका हूं और लंबे अरसे से सफाई भरे गाने गा रहा हूं। लोग सरकार से तो लड़ नहीं पा रहे हैं इसलिए मेरे ऊपक अटैक कर रहे हैं जिसमें मेरी कोई गलती नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X