सरकार से बात करो नहीं तो 'विश्वरूपम' पर फैसला कल: हाईकोर्ट
अभी एक बड़ी खबर आ रही है कि मद्रास हाईकोर्ट ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर फैसला कल तक के लिए टाल दिया है। लेकिन कोर्ट ने फिल्म के निर्माता कमल हासन से कहा कि वो तमिलनाडु सरकार से मिलकर बातचीत करे और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करे क्योंकि मामला देश की अखंडता से जुड़ा हुआ है अन्यथा फिल्म के बारे में कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनायेगी।
आपको बता दें कि 26 जनवरी को कमल की फिल्म 'विश्वरूपम' को मद्रास हाईकोर्ट के जज ने देखा था। जिसके बाद उन्होंने यह बात कही है। गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को आज सोमवार तक प्रतिबंधित किया है जबकि तमिलनाडु सरकार ने फिल्म को 15 दिन तक प्रतिबंधित किया है। फिल्म को प्रतिबंधित किये जाने से फिल्म ना तो तमिलनाडु, ना तो कनार्टक और ना ही आंध्रा में रिलीज हुई। फिल्म के साउथ बिजनेस पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है।
देखते हैं कि कमल हासन किस तरह से तमिलनाडु सरकार को अपनी बात से मना पाते हैं क्योंकि सरकार पहले ही कह चुकी है कि वो किसी भी ऐसी चीज को बढ़ावा नहीं दे सकती है जो कि देश का माहौल खराब करे।
तो वहीं कमल हासन ने पहले ही कह रखा है कि उनकी फिल्म में किसी जाति-समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की गयी है। यह केवल मेरी फिल्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह एक तरह का सांस्कृतक आतंकवाद है जिसे रोकना बहुत जरूरी है। दक्षिण में इस फिल्म की दशा को देखकर फिल्म के हिंदी रिलीज पर भी खतरा मंडरा रहा है जो कि 1 फरवरी को होनी है।

Click it and Unblock the Notifications












