प्रियंका की बहन हूं, इसलिए नहीं मिली 'जिद' : मनारा
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा आजकल काफी चर्चे में हैं। आगामी फिल्म 'जिद' में जम कर एक्सपोज करने वाली मनारा का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री और फिल्म 'जिद' प्रियंका चोपड़ा वजह से नहीं, बल्कि खुद की काबिलियत की वजह से मिली है। मनारा, जिनका रियल नाम बार्बी हांडा है, का कहना है कि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले प्रियंका चोपड़ा से सलाह ली थी।
आगामी फिल्म जिद को लेकर उत्साहित मनारा कहती हैं कि, मुझे नहीं लगता कि कोई मुझे सिर्फ इसलिए फिल्म दे देगी क्योंकि मैं प्रियंका की बहन हूं। यहां सब कुछ ऑडिशंस पर निर्भर करता है। पिछले साल अपनी तेलुगु फिल्म करने के बाद मैंने बॉलीवुड फिल्मस के लिए आडिसंस दिया था।
आपको बता दें, विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही 'जिद' एक थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। वहीं इस फिल्म में मनारा के साथ करणवीर शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मनारा ने कहा कि, इस रोल के लिए मुझे काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
अपनी कजिन प्रियंका और परिणीति के बारे में बात करते हुए मनारा ने कहा कि, हम तीनों बहनें का रिश्ता दोस्त जैसा है। बचपन में हम सब साथ में काफी मस्ती किया करते थे। मनारा ने कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में काफी कंपिटिशन है, इसीलिए मैं इसे परिवार के बीच तो बिल्कुल नहीं लाना चाहती। आपको बता दें, फिल्म जिद की ट्रेलर रिलीज हो चुकी है और उसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉस मिला है। बहरहाल, हम यही उम्मीद कर सकते हैं मनारा कि आपकी यह फिल्म सफल रहे।


Click it and Unblock the Notifications












