..................... Have no differences with Karan Johar: Kajol - Hindi Filmibeat

ना भाई ना..करण से कोई पंगा नहीं: काजोल

हिंदी सिनेमा की सश्कत अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने फिर से दोहराया है कि उनके और करण जौहर के बीच में कोई दिक्कत नहीं है।

काजोल ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि टॉक शो 'कॉफी विद करण' में जाने के बाद उनके फिल्मकार दोस्त और इस शो के मेजबान करन जौहर के बीच मतभेद हो गए हैं। इस बारे में पूछे जाने पर काजोल ने कहा, "करन जौहर के साथ कोई मतभेद नहीं है।"

काजोल आगे अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में पति अजय देवगन नजर आएंगी। उन्होंने बताया, "मैं पूर्व में इसकी पुष्टि कर चुकी हूं। हां, मैं वह फिल्म कर रही हूं।" काजोल अपना अधिकांश समय अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ बिताने की कोशिश करती हैं। वह कहती हैं कि उनके बच्चों की ओर से उन्हें जो सबसे बड़ा तोहफा मिल सकता है, वह है कृतज्ञता।

बच्चों की सुरक्षा और मौजूदा परिदृश्य के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि दुनिया बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गई है। इसलिए काजोल हर समय अपने बच्चों पर ध्यान देती हैं।

करण को अपने भाई जैसा मानने वाली काजोल को करण भी अपना लकी चार्म मानते हैं इसलिए ही तो करण की हर एक फिल्म में चंद सेंकड के लिए सही काजोल दिखायी जरूर पड़ती हैं इसलिए जब काजोल और कऱण के बीच झगड़े की खबर आयी तो लोगों के कान खड़े हो गये इसलिए लोगों ने काजोल से सवाल कर डाले जिसकी सफाई काजोल ने दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X