केवल सेक्सी सींस वाली एडल्ट फिल्म नहीं हैं 'हेट स्टोरी 2' : जय भानुशाली
लेकिन फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि यह एक एडल्ट मूवी है जिसका खंडन करते हुए टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे अभिनेता जय भानुशाली ने कहा है कि कामुक फिल्म नहीं है 'हेट स्टोरी 2, कामुक दृश्य फिल्म के सिर्फ एक गाने में ही फिल्माए गए हैं।
जय ने स्पष्ट किया कि "साफ तौर पर कहूं तो 'हेट स्टोरी 2' पहली फिल्म जैसी नहीं है। वह एक कामुक फिल्म थी, लेकिन यह एक रहस्य रोमांच है। कुछ एक अंतरंग दृश्य हैं, जो सिर्फ एक गाने में हैं। जबकि पूरी फिल्म एक कहानी पर चलती है।"
जय ने कहा, "फिल्म में 10 अच्छी चीजें हैं और आखिरी चीज अंतरंग दृश्य है। बाकी नौ चीजें भी हैं, जो आप 18 जुलाई को फिल्म प्रदर्शित होने के बाद देखेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि लोग फिल्म की कहानी और अभिनय के बारे में बातें करेंगे न कि कामुक दृश्यों के बारे में।" हालांकि खुद जय ने कहा कि फिल्म के लिए बोल्ड दृश्यों की शूटिंग करते समय वह सहज नहीं थे।
सच बताऊं तो मैं ऐसे दृश्यों को लेकर बहुत सहज नहीं था। मैं उन्हें लेकर इतना आश्वस्त नहीं था, लेकिन सुरवीन (सह-अभिनेत्री) के साथ से हम अच्छा काम कर पाए। यह कितना अच्छा है, यह तो सिर्फ दर्शक बता सकते हैं।
"निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'हेट स्टोरी 2' में जय भानुशाली और सुरवीन चावला ने मुख्य भूमिका निभाई है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












