माधुरी-विनोद के गाने पर भारी जय-सुरवीन का इंटिमेट सांग

ना बाबा ना..मेरे बेड सीन से माही को कोई दिक्कत नहीं: जय भानुशाली
लोगों ने अभी से ही कहना शुरू कर दिया है कि सुरवीन चावला, पहले पार्ट की हिरोईन पाउली डैम से ज्यादा खूबसूरत और सेक्सी हैं। फिल्म में गाने में एक फ्रेशनस नजर आती है। और तो और लोगों ने यहां तक कह दिया है कि फिल्म के रीमिक्स सांग... आज फिर तुम पर प्यार आया है...वाले गाने में जय-सुरवीन, फिल्म के ओरिजनल सांग के हीरो-हिरोईन माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना से ज्यादा हॉट, सेक्सी और खूबसूरत लग रहे हैं।
गौरतलब है कि आज फिर तुम पर प्यार आया है. सांग 1988 की फ्लॉप फिल्म दयावान का गाना है, जिसे कि विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। उस जमाने में ही यह गाना काफी बोल्ड माना जाता था लेकिन आज 26 साल बाद भी यह गाना पूरी तरह से रंगीनियों से भरा हुआ है जिसे कि पूरी तरह से कैश विक्रम भट्ट और फिल्म के निर्देशक विजय पांडेया ने किया है। मालूम हो कि ओरिजनल सांग पंकज उधास और अनुराधा पौडवाल ने गाया था जबकि हेटस्टोरी 2 का गाना अरजीत सिंह औऱ समीरा कोप्पीकर ने गाया है।
मालूम हो कि पांड्या की यह फिल्म 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे ।'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











