'दुश्मनों से रिश्ता जुड़ा है..' लाल परी बनकर खेत में लेट गईं हसीन जहां, शमी की पत्नी ने किसको मारा ताना?

Hasin Jahan Post- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर धमाका करना बंद नहीं किया है। आए दिन वो किसी ना किसी तरह से क्रिकेटर को टारगेट करती हैं और बिना नाम लिए खरी खोटी सुनाती हैं।
अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें रेड साड़ी पहनकर खेतों में लेटी हुई नजर आ रही हैं। हसीन जहां ने हमेशा की तरह एक कैप्शन लिखा है और इसमें वो दुश्मनों की जिक्र करती हुई नजर आ रही हैं। लाल परी बनकर हसीन जहां को आराम फरमाते देखा जा सकता है। तस्वीर उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
रेखा की मां चाहती थीं पाकिस्तानी दामाद, इस क्रिकेटर से करवाना चाहती थीं बेटी की शादी, ज्योतिषी से सलाह ली..
दुश्मनों के बीच रही हू्ं..
हसीन जहां ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ''हम तो दुश्मनो में पैदा हुए, दुश्मनो में पले बड़े हुए, रिश्ता भी दुश्मनो से ही हुआ, अब दुश्मन लोग हमें डराते हैं तेरा सब कुछ बिगाड़ देंगे। दुश्मनों ने जब जब हमारा बिगाड़ा क्या तब हम और ज्यादा तरक्की करते गए, अल्हम्दुलिल्लाह। दुश्मन भाइयों दुश्मन बहनो दुश्मन माताओ और चाचाओं मेरा बिगाड़ करो और बिगाड़ ताकि हम और और और तरक्की कर सके इंशाल्लाह।''
हसीन जहां का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान वो ये सब क्यों कह रही हैं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि हसीन जहां अक्सर इस तरह के पोस्ट करते लोगों को अचंभे में डालती रहती हैं।
क्या बोले लोग?
हसीन जहां के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग हमेशा की तरह कई कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, '''दिन रात यहीं सब दिमाग में चलता है...जल-जल के मर जाएगी।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारे साथ रहके भी सुकून नहीं है।'' एक ने लिखा, ''4 लाख हर महीने के मैं तो कोई भी तरक्की कर ले, आपने पैरों पर कर के दिखाओ, जब माने।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











