रेखा की मां चाहती थीं पाकिस्तानी दामाद, इस क्रिकेटर से करवाना चाहती थीं बेटी की शादी, ज्योतिषी से सलाह ली..

Rekha Mother Pak Crickter- दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज भले ही अकेली हैं एक वक्त था कि उनकी निजी जिंदगी भी शानदार थी। उनको काफी लोग पसंद करते थे लेकिन वो जिनको पसंद करती थीं और प्यार करती थीं उनको नहीं मिले।
लेकिन अब एक जानकारी सामने आई है जो कि हैरान करने वाली है। बता दें दि रेखा की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी किसी इंडियन एक्टर से नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी से हो।
जी हां, कौन है वो खिलाड़ी? बता दें कि रेखा की माँ का नाम पुष्पावल्ली था। रेखा ने खुद इसको लेकर खुलासा किया था और बताया था कि वो उस खिलाड़ी को काफी पसंद करती थीं।
इमरान खान से शादी
रेखा की मां पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर रहे इमरान खान से बेहद प्रभावित थीं और चाहती थीं कि रेखा की शादी उनसे हो जाए। यही नहीं बेटी और इमरान खान का तालमेल बिठाने के लिए एक ज्योतिषी से भी सलाह ली थी। हालांकि ये चाह कभी हकीकत नहीं बन पाई और सिर्फ कहानियों में सिमटकर रह गई। रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम भी एक साथ लिया जाता था लेकिन रेखा की शादी उनसे भी नहीं हो पाई। रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में की थीं और लंबे समय तक रिश्ते में थे। इमरान खान शानदार खिलाड़ी थे और आगे चलकर वो पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री भी बने थे।
रेखा की शादी
अभिनेत्री रेखा ने काफी उम्र में एक हमसफर बनाया था जिसका नाम मुकेश अग्रवाल। हालांकि ये शादी नहीं चली थी और कुछ महीनों बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद रेखा पर कई तरह के आरोप लग थे। हालांकि वो अभी भी काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार काम कर रही हैं। रेखा की फैन फॉलोविंग कमाल की है और लोग उनके अभिनय के साथ साथ उनके डांस के दीवाने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











