'हंसी तो फंसी' ने जीती बॉक्सऑफिस जंग, 3 दिन में कमाए 18.5 करोड़
इस बात के लिए निर्माता करन जौहर ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। करण ने रविवार को ट्वीट किया, "हंसी तो फंसी' को ढेर सारा प्यार और सराहना देने के लिए आपका शुक्रिया। एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे बेहद नाज है।"
गौरतलब है कि विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी करन जौहर के धर्मा प्रोडेक्शन और अनुराग कश्यप के फैंटम प्रोडेक्शन द्वारा करीब 25 करोड़ रुपये के बजट से बनाई गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। फिल्म के स्वीट गाने और परिणिति चोपड़ा की एक्टिंग की समीक्षकों ने भी काफी तारीफ की है।
हंसी तो फंसी का एक्टिंग रिव्यू- परिणिती एक नंबर!
अपनी फिल्म को मिल रही सराहना पर अभिनेत्री परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, "शानदार प्रतिक्रिया के लिए आपका शुक्रिया। हम यकीनन खुश हैं।" तो वहीं समीक्षकों की नजर में फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबी रेस का घोड़ा है। फिल्म की अगले दो दिनों में अच्छी कमाई करने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications












