हंसी तो फंसी का एक्टिंग रिव्यू- परिणिती एक नंबर!

परिणिती चोपड़ा ने अपनी पहली ही फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में अपने छोटे से किरदार में ही ऐसी जान फूंकी की निर्देशकों की नज़र इतने चेहरों के बीच भी जाकर परिणिती पर टिक गयी। परिणिती चोपड़ा उसके बाद परिणिती को पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा और परिणिती को लगातार एक के बाद एक बड़े बडे़ प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। हाल ही में परिणिती की यश राज बैनर की फिल्म हंसी तो फंसी रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों को कुछ खास नहीं भा रही है लेकिन फिल्म मे सिद्धार्थ और परिणिती दोनों काफी अच्छे दिखे हैं। परिणिती चोपड़ा ने तो अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है।

परिणिती चोपड़ा के सामने सिद्धार्थ मल्होत्रा थोड़ा सा फीके पड़ गये हैं लेकिन दोनों ने मिलकर बेहतरीन काम किया है। हंसी तो फंसी फिल्म का नाम जितना कॉमेडी है फिल्म में उतनी कॉमेडी हालांकि नज़र नहीं आई है लेकिन कुछ कॉमेडी सीक्वेंस काफी अच्छे डाले गये हैं। परिणिती चोपड़ा को फिल्म में मास्टर माइँड वाली लड़की के रुप में दिखाया गया है जो कि अपनी ही दुनिया में रहती है। लेकिन सिद्धार्थ से मिलने के बाद वो अपनी जिंदगी में पहली बार प्यार को महसूस करती है और बदल सी जाती है। परिणिती चोपड़ा ने पूरी कोशिश की है कि वो अपनी एक्टिंग से कुछ इतना अलग प्रभाव डाल सकें कि लोग उनके इस किरदार को हमेशा याद रखें।

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से काफी ज्यादा मैच्योर नज़र आए हैं। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर फिल्म में सिद्धार्थ सच में कॉलेज गोईंग ब्वॉय ही नज़र आए थे। लेकिन हंसी तो फंसी में एक मैच्योर और सीरियस किरादर में सिद्धार्थ काफी सूट हुए हैं। दर्शकों को परिणिती की एक्टिंग के अलावा सिद्धार्थ के चेहरे की मासूमियत बेहद पसंद आई।

आइये देखते हैं परिणिती और सिद्धार्थ की एक्टिंग का एक रिव्यू-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X