प्रियंका से चोट खाये हरमन बिपाशा के बनेंगे पति?
एक जमाना था कि जब प्रियंका चोपड़ा ही हरमन बावेजा की जिंदगी हुआ करती थीं। पल-पल हर पल हरमन के दिल के पास रहने वाली प्रियंका चोपड़ा हरमन की नाकामी की वजह से उनसे दूर हो गयीं।
रितिक रोशन के क्लोन कहे जाने वाले हरमन की फिल्म व्हाटस योर राशि फ्लॉप क्या हुई प्रियंका ने उन्हें पहचानना छोड़ दिया। इसके बाद फिल्मों में वापसी करने की बात भी ना सोचने वाले हरमन मीडिया की हेडलाइन तब बनें जब उनका नाम बिपाशा बसु के साथ जुड़ा।
खबर है कि हरमन और हरमन के घरवालों को बॉलीवुड की हॉट ग्लैमरस गर्ल बिपाशा बसु खासा पसंद हैं और इसलिए हरमन की ओर से शादी की पहल की जा रही है जिस पर बिपाशा ने हांमी भी भर दी है। बस एक औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
हरमन बावेजा ने अपनी फिल्मी शुरूआत लवस्टोरी 2050 से की थी। उसके बाद वह विक्ट्री और व्हाट्स योर राशि में दिखायी दिये हालांकि फिल्मों में उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है लेकिन डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे होने की वजह से उन्हें लगातार काम मिल रहा है। खबर है कि वह इट्स माई लाइफ नाम की तेलगू रीमेक में नजर आने वाले हैं। लेकिन अभी वह अपनी फिल्मों के कारण कम बिपाशा की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं।
एक बार फिर से बॉलीवुड हसीना बिपाशा बसु की शादी की चर्चा है। कहा जा रहा है कि बिपाशा हरमन बावेजा संग फेरे लेने जा रही हैं, हरमन और बिपाशा दोनों गोवा में छुट्टियां बिता कर हाल ही में मुंबई लौटे हैं। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि बिपाशा-हरमन अब अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में औपचारिक घोषाणा नहीं हुई है लेकिन फिर भी अफवाहों का बाजार गर्म है।


Click it and Unblock the Notifications
