जॉन की फिल्म से ज्यादा बिपाशा की शादी के चर्चे..
एक बार फिर से बॉलीवुड हसीना बिपाशा बसु की शादी की चर्चा है। कहा जा रहा है कि बिपाशा हरमन बावेजा संग फेरे लेने जा रही हैं, हरमन और बिपाशा दोनों गोवा में छुट्टियां बिता कर हाल ही में मुंबई लौटे हैं।
जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि बिपाशा-हरमन अब अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में औपचारिक घोषाणा नहीं हुई है लेकिन फिर भी अफवाहों का बाजार गर्म है।
खैर बिपाशा और हरमन की शादी होगी या नहीं यह आज नहीं तो कल पता ही चल जायेगा लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अगले महीने बिपाशा के एक्स प्रेमी जॉन अब्राहम की फिल्म आने वाली है मद्रास कैफे,उसका प्रमोशन जोरों पर हैं लेकिन लोग जॉन की बात करने के बजाय उनकी पूर्व प्रेमिका बिपाशा की शादी के पीछे पड़े हैं।
फिलहाल जॉन और बिपाशा भले ही आज एक-दूसरे से काफी दूर हैं और लोगों के सामने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कहते नहीं हैं बावजूद इसके उनके लाइफ के तार आमने-सामने आ ही जाते हैं।
दोनों 13 साल पल-पल साथ रहने के बाद भी अलग हो गये और उन्हें अलग हुए अच्छा-खासा वक्त भी हो गया है बावजूद इसके आज भी बिपाशा को लोग जॉन की एक्स गर्लफ्रेंड और जॉन को बिपाशा का एक्स ब्वॉय फ्रेंड ही कहते हैं।
आईये जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications