रितिक के क्लोन हरमन की 'ढिश्कियाऊं' से चमकेगी किस्मत?
हरमन ने यहां कहा, "मेरे लिए यह एक बहुत खास फिल्म है। इसके जरिए मैं स्वयं में नयापन ला रहा हूं या यूं कह लीजिए कि खुद को दोबारा गढ़ रहा हूं।"
एक्स प्रेमिका प्रियंका ने हरमन को कहा बेस्ट ऑफ लक.
'वाट्स योर राशि?', 'विक्ट्री' और 'लव स्टोरी 2050' जैसी असफल फिल्म देने के बाद हरमन को अब 'ढिश्कियाऊं' से दोबारा अपना अभिनय करियर शुरू करने की उम्मीद है। यह फिल्म राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के होम प्रोडेक्शन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म में सन्नी देओल भी है। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।
Did You Know: साल के अंत में हरमन-बिपाशा करेंगे शादी
फिल्म के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि 'ढिस्कियाऊं' को वह हरमन की पहली फिल्म के तौर पर देखती हैं। उन्हें लगता है कि हरमन की अभिनय क्षमता का सही उपयोग नहीं किया गया है। हरमन ने फिल्म में अपराधी का किरदार किया है। फिल्म के एक गाने की लांचिंग के दौरान शिल्पा ने कहा, "मेरे लिए 'ढिस्कियाऊं' हरमन की पहली फिल्म है। इस फिल्म के बाद वास्तव में आप उन्हें पसंद करने लगेंगे।"
Did You Know: हरमन ने मीडिया के सामने ये स्वीकार कर ही लिया कि वो वाकई बिपाशा बासु को डेट कर रहे हैं। दोनों इस साल के अंत तक शादी करने के विचार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












