एक्स प्रेमिका प्रियंका ने हरमन को कहा बेस्ट ऑफ लक..
आपको बता दें कि फिल्म 'ढिश्कियाउं' में हरमन के साथ सन्नी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस फिल्म से निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। प्रियंका ने अपनी खुशी ट्विटर पर लिखी है। प्रियंका ने ट्विट किया है कि "बधाई हो हरमन। और शिल्पा शेट्टी की टीम को भी शुभकामनाएं।"'ढिश्कियाउं' 28 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।
मालूम हो रितिक रोशन के क्लोन कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने प्रियंका संग 'लव स्टोरी 2050' और 'ह्वाट्स योर राशि' में काम किया था लेकिन अफसोस दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। वैसे इन दिनों हरमन बावेजा बॉलीवु़ड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल के अंत में शादी करने वाले हैं। बिपाशा ने दबे-दबे शब्दों कह भी दिया है कि हरमन के घरवालों ने उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया है। खैर देखते हैं कि हरमन की एक्स गर्लफ्रेंड की शुभकामनाएं उनके कितने काम आती है?


Click it and Unblock the Notifications












