क्यों हरमन-हरमन करती हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा?

इन दिनों बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक रहीं शिल्पा शेट्टी हरमन-हरमन करने लगी हैं। अरे-अरे आप इससे पहले कुछ उल्टा-सीधा सोचें हम बात क्लीयर कर देते हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी हरमन बावैजा को लेकर फिल्म 'ढिस्कियाऊं' का निर्माण कर रही हैं। फिल्म में हरमन की सॉलिड एक्टिंग देखकर वह काफी खुश हैं इसलिए वह हर जगह हरमन-हरमन करती दिख रहीं हैं।

पहली बार फिल्म का निर्माण कर रही शिल्पा ने कहा कि 'ढिस्कियाऊं' को वह हरमन की पहली फिल्म के तौर पर देखती हैं। उन्हें लगता है कि हरमन की अभिनय क्षमता का सही उपयोग नहीं किया गया है। हरमन ने फिल्म में अपराधी का किरदार किया है। फिल्म के एक गाने की लांचिंग के दौरान शिल्पा ने कहा, "मेरे लिए 'ढिस्कियाऊं' हरमन की पहली फिल्म है। इस फिल्म के बाद वास्तव में आप उन्हें पसंद करने लगेंगे।"

जानिए शिल्पा ने किससे कहा कि तू मेरे टाइप की नहीं..

उन्होंने आगे कहा, "मुझे सच में ऐसा लग रहा है कि उनकी क्षमता का सही उपयोग नहीं हुआ है। वह बहुत मेहनती हैं। फिल्म में विक्की कारतूस के किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की"

गौरतलब है कि हरमन ने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'विक्टरी', 'व्हाट योर राशी' और हाल ही में आई 'गोरी तेरे प्यार में भी नजर आए थे। शिल्पा का कहना है दर्शक न सिर्फ फिल्म, बल्कि हरमन को भी पसंद करेंगे। हरमन दर्शकों के प्यार के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सफल होगा।"

28 मार्च को सिनेमाघरों में उतर रही 'ढिस्कियाऊं' का निर्देशन नवागत निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार ने किया है। फिल्म में सनी लियोन और नवोदित अभिनेत्री आएशा खन्ना भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X