जानिए शिल्पा ने किससे कहा कि तू मेरे टाइप की नहीं..
अभिनेत्री-फिल्म निर्मात्री शिल्पा शेट्टी इस बात से खुश हैं कि वह अपनी पहली फिल्म 'डिशकियाऊं' अभिनेता सनी देओल के साथ कर रही हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए बड़ी बात है। यह बतौर निर्माता शिल्पा की पहली फिल्म है। शिल्पा ने कहा, "मैं फिल्म ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। अब तक मैंने सनी देओल के साथ काम किया और अब वह मेरी पहली फिल्म में काम कर रहे हैं।"
शिल्पा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनकी पहली फिल्म मारधाड़ से परिपूर्ण होगी।
शिल्पा ने कहा, "फिल्म अच्छी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी फिल्म मारधाड़ एवं रहस्य वाली होगी। मैं हमेशा सोचती कि अगर मैंने फिल्म बनाई तो वह हास्य या प्रेमकहानी वाली होगी। लेकिन मुझे 'डिशकियाऊं' की पटकथा इतनी पसंद आई कि मैं उसे लोगों के सामने परोसना चाहती थी।" 'डिशकियाऊं' में अभिनेता हर्मन बावेजा हैं। यह 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।


Click it and Unblock the Notifications












