फिर से चुड़ैल बनने को तैयार सन्नी लियोन
Expert Review: सन्नी की 'रागिनी एमएमएस 2' डरावनी कम वल्गर ज्यादा
सन्नी लियोन यह बात फिल्म के गाने 'बेबी डॉल' की सक्सेस पार्टी में कही, सन्नी ने कहा कि "अगर 'रागिनी एमएमएस 3' बनी तो भले ही छोटी सी भूमिका में ही सही, लेकिन मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।"
मालूम हो कि 'रागिनी एमएमएस 2' में सन्नी एक चुड़ैल के रोल में हैं। आपको बता दें कि पार्टी का आयोजन यहां मंगलवार को मीत ब्रदर्स अंजान ने किया।
Did You Know:'रागिनी एमएमएस 2' ने पहले तीन दिनों में कमाये 24.5 करोड़ रु
फिल्म की निर्माता एकता कपूर की तारीफ करते हुए सन्नी ने कहा, "मेरे ख्याल से एकता ने इसे अगले मुकाम पर ले जाने के लिए बहुत बेहतरीन काम काम किया है फिर चाहे यह गाने हों, अभिनय हो या कहानी। उन्होंने इस फिल्म के लिए जो कुछ किया, उन सभी में लाजवाब हैं।"
मालूम हो कि 21 मार्च को प्रदर्शित हुई 'रागिनी एमएमएस 2' वर्ष 2011 की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वल है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म में सन्नी के अलावा संध्या मृदुल, प्रवीण डबास और दिव्या दत्ता भी है।
Did You Know: भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' ने अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में 24.5 करोड़ रुपये की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications
