क्या कहा... हैप्पी न्यू ईयर की स्क्रिप्ट पहुंची ऑस्कर!!!
हैप्पी न्यू ईयर क्यों हिट हुईं, लोग अभी तक ये फिल्म देखने क्यों जा रहे हैं, इस फिल्म में ऐसा क्या था जो लोगों को पसंद आया हमारी समझ के तो परे है। पर अब जो बताने जा रहे हैं वो सुनकर तो आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। फराह खान की ट्वीट को आधार मानकर ये खबर दिल थाम कर सुनिए : Happy New Year की कहानी यानि कि स्क्रिप्ट को ऑस्कर लाइब्रेरी में जगह मिली है।
यानि की अब ये स्क्रिप्ट जन्मों के लिए हिफाज़त में रखी जाएगी। पर हम पूछना चाहते हैं क्यों??? मतलब कहानी थी कहां जो हिफाज़त की जा रही है।
खैर फराह खान एक बड़ी हस्ती हैं और इस क्षेत्र में काफी सालों से नाम और इज़्ज़त कमा रही है। मैं हूं ना हमें बहुत पसंद भी है। पर इसका मतलब ये नहीं है कि हर बार वो सही हों।
पढ़िए:kahani ki band, कहां कहां से कॉपी हुई हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म का चलना और फिल्म की कहानी में कुछ होना दो अलग बातें हैं और हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शाहरूख की ही सारी फिल्मों की एक खिचड़ी बनाकर अचार के साथ परोसना मतलब हैप्पी न्यू ईयर। मनोहर भाई को बधाइयां। नहीं पता मनोहर कौन हैं। तो जाइये फिर से फिल्म देखिए। आखिर फिल्म को इतनी सफलता दिलाने वाले भी तो आप लोग ही हैं। पर फिर भी अगर फिल्म की सफलता को ऑस्कर लाइब्रेरी श्रेय दे रही है तो बढ़िया हैं। फराह के को राइटर्स मयूर पुरी और अल्थिया के. को भी बधाइयां!


Click it and Unblock the Notifications
