बिना शाहरूख के शूट हो रही है 'हैप्पी न्यू ईयर'

सुनकर अटपटा लगा ना.. लेकिन सच यही है कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग सोमवार से बिना फिल्म के हीरो शाहरूख खान के शुरू हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने ट्विटर पर दी।

फराह ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "हैप्पी न्यू ईयर' का अन्य बड़ा कार्यक्रम सोमवार से शुरू होता है। यह हमेशा ही परिवार पुनर्मिलन समारोह जैसा लगता है..और हां, मैं शाहरुख खान को आज आराम करने के लिए छोड़ रही हूं।"

मालूम को पिछले दिनों फिल्म के हीरो किंग खान को फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना शूट करते समय चोट लग गयी थी। उनके ऊपर फाइव स्टार होटल के कमरे का दरवाजा गिर पड़ा था। उनके कंधे पर चोट आयी है जिसके कारण ही फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था।

फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं।

फिल्म की हिरोईन दीपिका के बारे में फराह ने हाल में ही कहा था कि जब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक सितारे को लेना चाहा तो उनके दिमाग में केवल दीपिका का नाम आया। दीपिका ने उन्हें अपनी बहुमुखी खूबियों से प्रभावित किया। इसलिए मैं बेहद खुश हूं कि 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका हैं। दीपिका ब्यूटी विद ब्रेन हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

पांच लोगों से इश्क करने वाली दीपिका ने बताया खुद को सिंगल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X