पांच लोगों से इश्क करने वाली दीपिका ने बताया खुद को सिंगल
एक बार फिर से कटिली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण ने दोहराया है कि वह अभी तक सिंगल हैं और किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं है। इसलिए मीडिया में उनको और रणवीर सिंह को लेकर जो भी बातें हो रही हैं वह सब मनगढंत है। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ न्यूयार्क से लौटीं दीपिका ने साफ कहा कि वह अभी किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं, लेकिन जिस दिन करेंगी उस दिन वह जरूर दुनिया को बतायेंगी।
मालूम हो कि पिछले काफी दिनों से दीपिका और रणवीर सिंह के प्रेम के चर्चे लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस रिलेशन को लेकर रणवीर सिंह सीरयस भी है लेकिन महात्वाकांक्षी दीपिका पादुकोण अभी अपना सारा ध्यान करियर पर देना चाहती हैं।
गौरतलब है कि अपने सात साल के फिल्मी करियर में दीपिका पादुकोण का नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। लेकिन हर किसी से उनका ब्रेकअप भी हो गया। फिलहाल साल 2013 की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सारा ध्यान इस समय फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में लगा है जिसमें उनके साथ उनके हिट हीरो शाहरूख खान हैं। फिल्म दिवाली यानी अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका-शाहरूख के अलावा अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद हैं।
आगे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिये मैडम दीपिका पादुकोण का किन-किन के साथ रहा अफेयर..


Click it and Unblock the Notifications