हैप्पी न्यू ईयर इस दशक की सबसे घटिया फिल्म है: जया बच्चन
हैप्पी न्यू ईयर इस दशक की सबसे घटिया फिल्म है....ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा कहना है प्यारे बेटे अभिषेक की स्ट्रिक्ट मम्मी जया बच्चन का। एक कार्यक्रम के दौरान जया बच्चन ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि हैप्पी न्यू ईयर जैसी वाहियात फिल्म उन्होंने कभी नहीं देखी।
उन्होंने यह भी माना कि केवल अभिषेक के कारण उन्होंने यह फिल्म देखी। फिल्म देखती ही जया ने अभिषेक से कहा कि तुम वाकई एक अच्छे अभिनेता हो वरना अपने आपको जानबूझकर इतना बेवकूफ कोई नहीं दिखा सकता।
जया बच्चन ने माना कि वर्तमान में सिनेमा का ऐसा दौर चल रहा है कि अच्छी फिल्में बनना लगभग बंद हो गई हैं और इसीलिए उन्होंने फिल्मों में काम करना हूी बंद कर दिया है। भई मानना पड़ेगा कि सिनेमा की असली पुजारी तो जया बच्चन ही हैं।
जहां एक ओर अमिताभ बच्चन ने बेटे की तारीफों के पुल बांध दिए थे वहीं जया का ये बयान उनके प्रति सबका विश्वास और गाढ़ा करता है। उम्मीद है कि अभिषेक मम्मी की इस डाट से कुछ सीखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
