सन्नी लियोन की राह पर दीपिका बनेंगी 'बेबीडॉल'
दरअसल इस साल की हिट फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के जरिये लोगों के दिलों में गुदगुगी मचाने वाली सन्नी लियोन को लोग बॉलीवुड की बेबी डॉल कहते हैं क्योंकि इस गाने ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभायी है। क्या बच्चे और क्या बड़े..सभी इस गाने पर थिरकते नजर आते हैं। सन्नी ने भी इस गाने में कमाल किया है लेकिन इस गाने की असली नायिका तो इस गाने की गायिका कनिका कपूर हैं।
शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर अब यशराज बेचेंगे!
जो कि सन्नी लियोन के बाद दीपिका पादुकोण के लिए प्ले बैक देने जा रही हैं फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में। फराह खान निर्देशित इस फिल्म में दीपिका एक बार डांसर का रोल कर रही हैं। दीपिका के ऊपर जो गाना फिल्माया जायेगा वो बेबीडॉल से भी ज्यादा इंप्रेसिव होगा ऐसा कनिका ने कहा है। कनिका ने कहा कि यह गाना भी फूल मस्ती से भरा हुआ है।
मालूम हो कि हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवन शाह और बोमन ईरानी की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। देखते हैं कि कनिका, दीपिका के लिए उतनी लकी होती हैं या कि नहीं जितनी की वो सन्नी लियोन के लिए हुई हैं।
नीचे के वीडियो पर क्लिक कीजिये और देखिये 'रागिनी एमएमएस 2' का बेबीडॉल सांग..
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/kShTN0Jz6Jg?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
