महाशिवरात्रि 2021: अजय देवगन से अमिताभ बच्चन तक, बॉलीवुड की ओर से शिवरात्रि की शुभकामनाएं- POST

शिव भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। बॉलीवुड में भी भगवान शिव के प्रति खूब आस्था है। तभी सवेरे सवेरे अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन समेत तमाम बड़े सितारों ने महाशिवरात्रि 2021 के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किया।

अजय देवगन तो खुद शिवाय नाम की फिल्म में नजर आ चुके हैं। साल 2016 में आई इसी फिल्म से जुड़ी अजय देवगन ने फोटो भी शेयर की है। वहीं बॉलीवुड में भी ढेरों फिल्म भगवान शिव को लेकर बनाई गई है।

Mahashivratri

फिल्मी सितारों के अलावा ढेर सारे टीवी स्टार्स ने भी शिवरात्रि के मौके पर भोले नाथ की फोटो शेयर की और फैंस को इस दिवस पर शुभकामनाएं दीं। आज सोशल मीडिया भोलेनाथ की तस्वीरों से भरा पड़ा है।

शिवरात्रि पर अमिताभ बच्चन का ने शेयर की वीडियो

शिवरात्रि पर अमिताभ बच्चन का ने शेयर की वीडियो

बिग बी अमिताभ भच्चन ने भोलेनाथ की एक वीडियो शेयर की, जिस पर वह लिखते हैं, शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामनां। प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

अजय देवगन ने शिवाय से जुड़ी फोटो शेयर की

अजय देवगन ने शिवाय से जुड़ी फोटो शेयर की

अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी फिल्म शिवाय से जुड़ी फोटो शेयर की। जिस पर वह लिखते हैं, ना आदि ना अंत है उसका।वो सबका, न इनका उनका।वही शून्य है, वही इकाई।जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय

कंगना रनौत की पूजा करते हुए फोटो

कंगना रनौत की पूजा करते हुए फोटो

कंगना रनौत ने भोलेनाथ की पूजा करते हुए फोटो पोस्ट की। साथ ही फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

सनी देओल

सनी देओल

अभिनेता से सासंद बने सनी देओल ने भी इस मौके पर पोस्ट शेयर की।

अनुपम खेर ने दी इस पावन अवसर पर शुभकामनाएँ

अनुपम खेर ने दी इस पावन अवसर पर शुभकामनाएँ

अनुपम खेर ने भोलेनाथ के दिवस पर सोशल मीडिया पर लिखा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।जय भोलेनाथ।जय शिवशंकर।ओम नमः शिवाय।

रवीना टंडन का शिवरात्रि पोस्ट

रवीना टंडन का शिवरात्रि पोस्ट

रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। वह लिखती हैं, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।

प्रभास की 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण बनेगा ये नेशनल अवॉर्ड विनर बॉलीवुड हीरो, नाम सुन हो चौंक जाएंगे फैंस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X