Hacked TRAILER: रोमांटिक- थ्रिलर के साथ हिना खान का जबरदस्त डेब्यू, फैंस कर रहे हैं तारीफ

By Staff

हिना खान और रोहन शाह स्टारर फिल्म 'हैक्ड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साइबर हैकिंग पर बनी इस फिल्म के साथ हिना बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म के निर्देशक हैं विक्रम भट्ट और यह 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं अमर पी ठक्कर और कृष्णा भट्ट।यह एक थ्रिलर फिल्म है, जहां साइबर क्राइम का भयानक चेहरा सामने रखा गया है। ट्रेलर में हिना की बेहद तारीफ हो रही है।

ट्रेलर के अंत में हिना खान एक खास मैसेज देते भी दिखती हैं, जहां हैकिंग से होने वाली खतरनाक नताजों पर बात की गई है। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "You are being watched. If you lose control, you lose everything.. हिना खान के फैंस इस ट्रेलर को देखकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Hacked

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक 19 साल का लड़का, जो कि हैकर है.. सैम (हिना खान) के पीछे पागल रहता है। वह उसे प्रपोज करता है, लेकिन सैम इंकार कर देती है, जिसके बाद वह लड़का सैम से बदला लेने के लिए उसके सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर लेता है और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर देता है। सैम हैकिंग के मायाजाल में बुरी तरह फंस चुकी है। फिल्म में हिना के साथ रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिद मक्कर भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

यहां देंखे ट्रेलर-

दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' लुक को बनाया TikTok चैलेंज, भड़के लोग, कहा- शर्मनाक हरकत है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X