दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' लुक को बनाया TikTok चैलेंज, भड़के लोग, कहा- शर्मनाक हरकत है
'छपाक' की रिलीज से लेकर अब तक दीपिका पादुकोण के साथ विवादों का सिलसिला कायम है। पहले जेएनयू जाने को लेकर और अब एक टिक टॉक वीडियो को लेकर दीपिका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, एक प्रमोशनल टिक टॉप वीडियो में दीपिका ने अपने फेवरिट फिल्म लुक्स में एक छपाक लुक बताया और एक यूजर को लुक कॉपी करने का चैलेंज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है और दीपिका को हर तरफ से निगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। कुछ लोग जहां उन्हें संवेदनहीन कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म प्रमोशन के लिए इस हद तक जाना गलत है।
बता दें, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी है। फिल्म से पहले भी दीपिका पादुकोण ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचकर वहां हुए हमले के विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा और उसका प्रभाव दीपिका की फिल्म छपाक के बिजनेस पर भी दिखा। वहीं, अब इस वीडियो को लेकर भी दीपिका ट्रोल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











