'गुंडे' के 60 सेकंड किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के नाम
फिल्म के बारे में निर्देशक अली अब्बास ने कहा है कि फिल्म प्रेम और एक्शन की नई दास्तां है और इसे में द किंग ऑफ रोमांस यानी यश जी को समर्पित करता हूं क्योंकि यही वो फिल्म है जिसकी कहानी यश चोपड़ा ने अंतिम बार सुनी थी और ओके किया था। मालूम हो कि फिल्म की शुरूआत के साठ सेकंड यश चोपड़ा को ही समर्पित है।
फिल्म को लेकर फिल्म की टीम इसी कारण काफी इमोशनल भी है। फिल्म के बारे में दर्शक क्या रियेक्शन देते हैं। यह तो कुछ देर में ही पता चल जायेगा, जब फिल्म का शो छूटेगा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म के प्रमोशन में प्रोफेशनल और इमोशनल सारे हथकंडे अपनाये गये हैं।
अली अब्बास ने कहा है कि गुंडे कई मायनों में यश जी की फिल्मों से प्रेरित है। काला पत्थर हो या दीवार या कोई दूसरी फिल्म। यह फिल्म उस दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है जब यश स्वयं फिल्मों का निर्माण कर रहे थे, तो हमें आशा है कि हमने इस फिल्म के साथ न्याय किया है। यही वजह है कि हम यह फिल्म गुंडे यश जी को समर्पित करना चाहते हैं।
गुंडे 1970 के दौर में दोस्तों बाला और बिक्रम की दोस्ती की कहानी है, जिसे क्रमश: अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया है। पूरी कहानी जानने के लिए फिल्म के Review पर क्लिक कीजिये।


Click it and Unblock the Notifications
