बहुत रोमांटिक हैं ये गुंडे- गुंडे फिल्म रिव्यू
निर्माता- आदित्य चोपड़ा
निर्देशक- अली अब्बास ज़फर
एक्टर- अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा
संगीत- सोहेल सेन
(सोनिका मिश्रा)अली अब्बास जफर की फिल्म गुंडे आज वैलेंटाइन डे के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गुंडे फिल्म के नाम को सुनकर अगर आप ये सोच रहे हैं कि वैलेंटाइन डे पर इस तरह की गुंडागर्दी की फिल्म नहीं देखनी चाहिए तो आप गलत हैं। गुंडे फिल्म सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है वैलेंटाइन डे पर फिल्म को बहुत ही सोच समझकर रिलीज किया गया है क्योंकि गुंडे फिल्म कहानी है दो गुंडे दोस्तों की जो कि एक ही लड़की से प्यार करते हैं। फिल्म में हालांकि एक्शन और बाकी के मसाले भी डाले गये हैं लेकिन फिल्म के निर्देशक ने गुंडे फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही दोनों गुंडों यानी रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को दिल वाली टीशर्ट पहनाकर ये भी जता दिया कि उनकी फिल्म सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है। इन दो गुंडों के दिल भी हैं और वो दिल से सोचते हैं। फिल्म की कहानी भी इनके दिल की कहानी है।
कहानी- गुंडे फिल्म की कहानी शुरु होती है विक्रम (रणवीर सिंह) और बाला (अर्जुन कपूर) के बचपन से। जब भारत और बांग्लादेश का विभाजन होता है तो बहुत से रिफ्यूजी भारत आ जाते हैं और उन्हीं में विक्रम और बाला भी शामिल होते हैं। अपने सिर पर किसी भी बड़े का हाथ ना होने की वजह से दोनों को अपनी भूख से लेकर बाकी सभी जरुरतों को पूरा करने के लिए खुद ही काम करना पड़ता है। वो ट्रेन से कोयला चुराकर कमाना शुरु करते हैं और उसके बाद कई जगह काम करते करते वो कब शहर के सबसे बड़े गुंडे बन जाते हैं उन्हें भी पता नहीं चलता। गर्वनमेंट के पास इन दोनों के खिलाफ कोई सबूत ना होने की वजह से पुलिस भी इनका कुछ नहीं कर पाती। आखिरकार इरफान खान को सिस्टम की तरफ से दोनों गुंडों को सबूतों के साथ पकड़ने के लिए भेजा जाता है।
एक दिन विक्रम और बाला की मुलाकात कैबरे डांसर प्रिंयका चोपड़ा से होती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। एक तरफ जहां विक्रम और बाला अपने प्यार में खोये हुए हैं वहीं दूसरी तरफ इरफान खान दोनों गुंडों को पकड़ने के लिए तैयारी कर रहा होता है। और किसी भी तरह दोनों के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रहा होता है।


Click it and Unblock the Notifications











