तो इसका मतलब रणवीर-प्रियंका-अर्जुन की चल गयी 'गुंडे'
बीते शुक्रवार यानी कि 14 फरवरी को आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'गुंडे' रिलीज हुई। जिसने अपने ओपनिंग विकेंड में 43.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्म के बारे में व्यापार विश्लेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताहांत में फिल्म के और बढ़िया कमाई करने की संभावना है।
पीवीआर सिनेमा के मुख्य परिचालन अधिकारी गौतम दत्ता ने कहा, "फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही, यह बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। गीत, शैली और प्रियंका के साथ दो युवा अभिनेता..सब कुछ बहुत बढ़िया तरीके से लिया गया है। "हमें अगले सप्ताहांत में भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।"
Review: 'गुंडे'
गौरतलब है कि गुंडे 1970 के दौर में दोस्तों बाला और बिक्रम की दोस्ती की कहानी है, जिसे क्रमश: अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया है।
और एक खास बात इस फिल्म से जुड़ी हुई है और वो यह है कि यही वो फिल्म है जिसकी कहानी यश चोपड़ा ने अंतिम बार सुनी थी और ओके किया था। इसलिए निर्देशक अली अब्बास ने फिल्म की शुरूआत के साठ सेकंड यश चोपड़ा को ही समर्पित किया है।
gunday arjun kapoor ranveer singh priyanka chopra bollywood yash chopra गुंडे अर्जुन कपूर रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड यश चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications
